Funny Shayari in Hindi
तेरा प्यार पाने के लिए
मैंने कितना इंतज़ार किया,
और उस इंतज़ार में न जाने
कितनों से प्यार किया।
जिसे कोयल समझा वो कौवा निकला,
दोस्ती के नाम पर हौवा निकला,
जो रोकते थे हमें शराब पीने से,
आज उन्हीं की जेब में पौवा निकला।
किसी का हाथ थाम के छोड़ना नहीं,
वादा किसी से कर के तोड़ना नहीं,
कोई अगर तोड़ दे दिल आपका तो,
बिना हाथ पैर तोड़े उसे छोड़ना नहीं।
लैला की शादी में एक लफड़ा हो गया,
मजनू इतना नाचा कि लँगड़ा हो गया।
हम उसके इश्क में
इस कदर चोट खाए हुए हैं,
कल उसके बाप ने मारा था
आज भाई आये हुए हैं।
न तू छत पे आती न मैं दीवाना होता,
न तू पत्थर मारती न मैं काना होता।
यारो मेरे मरने के बाद आँसू मत बहाना,
ज़्यादा याद आए तो उपर ही चले आना।
बहुत खूबसूरत हो तुम फूल की तरह,
खुद को दुनिया कि नजर से बचाया करो,
सिर्फ आँखों में काजल ही काफी नहीं,
गले में नीम्बू-मिर्ची भी लटकाया करो।
जिनको हम चुनते हैं, वो ही हमें धुनते हैं,
चाहे बीवी हो या नेता, दोनों कहाँ सुनते हैं!!
अर्ज किया है...
वो तुम्हें Dp दिखाकर गुमराह करेगी,
मगर तुम आधार कार्ड पर अड़े रहना।
काश प्यार का इन्शुरन्स हो जाता,
प्यार करने से पहले प्रीमियम भरवाया जाता.
प्यार में वफ़ा मिली तो ठीक वर्ना,
बेवफाओं पे जो खर्चा होता उसका क्लेम तो मिल जाता।
मेरे प्यार को बेवफाई का इनाम दे गई,
मेरे दिल को अपनी यादों का पैगाम दे गई,
मैंने कहा मेरे दिल में दर्द है तेरे बिना,
तो वो जाते-जाते "झंडूबाम" दे गई।
मेरी प्रेम कहानी का क्या अजीब एंडिंग था,
मेरी प्रेम कहानी का क्या अजीब एंडिंग था,
मैंने प्रोपोज़ किआ SMS से,
कमबख्त वह उसकी शादी तक पेंडिंग था।
ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार,
तेरी गर्लफ्रेंड गई बाजार,
उसको मिल गया दूसरा यार,
उसके संग वो हो गई फरार,
अब तू बैठ के मक्खी मार।
उसने जिस-जिस जगह रखे कदम,
हमने वो जमीन चूम ली,
और वो बेवफा घर आकर कहती है,
आपका लड़का मिट्टी खाता है।
ताजमहल किसी के लिए एक अजूबा है,
तो किसी के लिए प्यार का एहसास है,
हमारे तुम्हारे लिए तो बकवास है,
क्यूँ की की रोज़ बदलती हमारी मुम्ताज़ है।
जिनके घर शीशे के होते हैं... वो तो...
कहीं पर भी बैठ कर दाढ़ी बना लेते हैं।
जब तू होती थी मेरी ज़िन्दगी में,
तो तेरे मेरे इश्क के चर्चे बहुत थे,
ये भी अच्छा हुआ कि तू चली गयी,
क्योंकि तेरे खर्चे ही बहुत थे।
मैं और मेरी तन्हाई...
अक्सर ये बातें करते हैं,
तुम होती तो ऐसा होता...
तुम होती तो वैसा होता...
और अगर तुम न होती तो...
अपने पास भी पैसा होता।
मय्यत पे मेरी आए हैं कुछ इस अदा से वो,
सब उन पे मर मिटे हैं मुझे तन्हा छोड़ के।
अजब सी हालत है तेरे जाने के बाद,
मुझे भूख लगती नहीं खाना खाने के बाद,
मेरे पास दो ही समोसे थे जो मैंने खा लिए,
एक तेरे आने से पहले, एक तेरे जाने के बाद।
नींद आती है तो एक ख्वाब आता है,
ख्वाब में इक लड़की आती है,
और पीछे उसका बाप आता है,
फिर क्या...
फिर न नींद आती है न ख्वाब आता है।
आपकी स्माइल ने सारा सिस्टम हिला दिया,
कोमा से जागे मरीज को परमानेंट सुला दिया।
लड़कियों से प्यार न करना क्योंकि,
ये दिखती हैं हीर की तरह,
लगती हैं खीर की तरह,
दिल में चुभती हैं तीर की तरह,
और छोड़ देती हैं फकीर की तरह।
मत कर मेरे दोस्त हसीनों से मोहब्बत,
वो तो आँखों से वार करती हैं,
मैंने तेरी वाली की आँखों में देखा है,
वो तो मुझसे भी प्यार करती है।
हवा का झोंका आया
तेरी खुशबू साथ लाया,
मैं समझ गया कि तू
आज फिर नहीं नहाया।
तुम्हें क्या पता गम क्या होता है,
तुम्हें क्या पता गम किसे कहते हैं,
तुम्हें क्या पता गम क्या चीज है,
क्यूंकि...
तुमने तो हमेशा थूक से चिपकाया है!
ए गुलाब अपनी खुशबू को
मेरे दोस्तों पर न्योछावर कर दे,
यह सर्दी के मौसम में
अक्सर नहाया नहीं करते।
देखा है तुम्हारे आगे,
शर्मा के फूलों को मुरझाते,
ए जहाँ को घायल करने वाले
तुम डिओडोरेंट क्यों नहीं लगाते।
कभी मुर्गा तो कभी बत्तख बना देता है,
पता नहीं ये मास्टर मुझसे किस बात का बदला लेता है।
अगर हसीन तुम हो तो बुरे हम भी नहीं,
महलों की तुम हो तो सड़कों पर हम भी नहीं,
प्यार करके कहते हो कि शादी-शुदा हैं हम,
तो कान खोल के सुन लो कुआँरे हम भी नहीं।
काश हमारा भी कोई रश्के-क़मर होता,
हम भी नजर मिलाते हमें भी मज़ा आता।
खुद का बच्चा रोये तो दिल में दर्द होता है,
किसी और का रोये तो सर में दर्द होता है,
खुद की बीवी रोये तो भी सर में दर्द होता है,
किसी और की रोये तो दिल में दर्द होता है।
इस सर्दी की ठंडक मेरे दिल में उतर गई है,
इसी वजह से मेरी शायरी जम सी गयी है।
जब हम उनके घर गए...
कहने दिल से दिल लगा लो,
उनकी माँ ने खोला दरवाजा,
हम घवरा के बोले..
आंटी बच्चो को पोलियो ड्राप पिलवा लो।
हम तनहा ही चले थे ज़िंदगी का दही जमाने,
बूंदियां मिलती गयीं... रायता बनता गया।
जवानी के दिन चमकीले हो गए,
हुस्न के तेवर भी नुकीले हो गए,
हम इज़हार करने में रह गए,
उधर उनके हाथ पीले हो गए।
जब सफेद साड़ी पे लाल बिंदी लगाती हो,
कसम से एम्बुलेंस नजर आती हो,
वो तो घायलों को लेकर जाती है,
और तुम घायल कर के जाती हो।
इश्क में हम तुम्हें क्या बताएं
किस कदर चोट खाए हुए हैं,
मारा था बाप ने कल उसके,
आज भाई आये हुए हैं।
चाँद को तोड़ दूंगा... सूरज को फोड़ दूंगा...
तू एक बार हाँ कर दे पहले वाली को छोड़ दूंगा।
माना जल्दबाजी में शादी करके जीवन बिगाड़ लोगे,
सोच समझ कर करोगे तो कौन सा तीर मार लोगे।
किस-किस का नाम लें अपनी बरबादी में,
बहुत लोग आये थे दुआएं देने शादी में।
प्यार मोहब्बत तो सब धोखा है,
पढ़ाई कर लो बेटा अभी मौका है।
चाँदनी रात में नज़र तो सबकुछ आता है ग़ालिब,
बस मट्टी और टट्टी में फ़र्क नज़र नहीं आता।
कुछ बोलूं तो इतराते बहुत हो,
जानेमन तुम मुस्कुराते बहुत हो,
मन करता है तुम्हे दावत पर बुलाऊँ,
लेकिन जानेमन तुम खाते बहुत हो।
जब कोई ज़िन्दगी में बहुत ख़ास बन जाए,
उसके बारे में सोचना ही उसका एहसास बन जाए,
तो मांग लेना खुदा से उसे जिंदगी भर के लिए,
इस से पहले की उसकी माँ किसी और की सास बन जाए।
जब तिरछी नजरों से उन्होंने हमको देखा,
तो हम मदहोश हो गए
जब पता लगा उनकी नज़रें ही तिरछी हैं
तो हम बेहोश हो गए।
ये जो हसीनों के लंबे लंबे बाल होते हैं,
बस लड़कों को फंसाने का जाल होते हैं,
ना जाने कितनों का खून पिया होगा इन्होने,
इसलिए तो इनके होंठ लाल होते हैं।
नजर न लग जाये आँखों में काजल लगा लो,
हम कहते हैं आँखों में काजल ही नहीं,
हो सके तो...
गले में नीबू मिर्ची चप्पल भी लटका लो,
आसमान में काली घटा छाई है,
आज फिर तूने गर्लफ्रेंड से मार खाई है,
मगर इसमें तेरी गलती नहीं है दोस्त,
तू शकल से लगता कालू हलवाई है।
मासूम सी मुहब्बत का फ़राज़
बस इतना सा फ़साना है..
अम्मी घर से निकलने नहीं देती
और मुझी डेट पर जाना है।
लगता है बारिश को भी कब्ज़ हो गयी है।
मौसम तो बनता है पर आती नहीं।
अपनी राह खुद चुनो दिल जो कहे वही करो,
अपने पीछे वालों को आगे मत जाने दो,
और जो आगे हैं उनसे भी आगे निकलो,
तभी एक अच्छे रिक्शा वाले बन पाओगे।
नज़रें मिली तो बेख्याल हो गए,
नज़रें झुकी तो सवाल हो गए,
और इतना घुमाया उसे प्यार में,
शॉपिंग कराते कराते कंगाल हो गए!
मोहब्बत करते हैं लोग बड़े शोर के साथ,
हमने भी बड़े जोर के साथ,
लेकिन अब करेंगे थोड़ा गौर के साथ,
क्योंकि कल उसे देखा है किसी और के साथ।
दोस्तो हम उन्हें मुड़ मुड़कर देखते रहे,
और वो हमें मुड़-मुड़ कर देखते रहे,
वो हमें हम उन्हें, वो हमें हम उन्हें,
क्योंकि परीक्षा में न उन्हें कुछ आता था न हमे।
जब दरवाजा खोलने गये तो चेहरे पर हसी थी,
दरवाजा खोला तो आँखों में आँसू दिल में बेबसी थी,
ज्यादा मत सोच पगले,
मेरी ऊँगली दरवाजे में फंसी थी,
चली जाती है वो ब्यूटी पार्लर में यूं,
उनका मकसद है मिशाल-ए-हूर हो जाना,
अब कौन समझाये इन पागल लड़कियों को,
मुमकिन नहीं किशमिश का अंगूर हो जाना।
आँखो से आँखे मिलाकर तो देखो,
एक बार हमारे पास आकर तो देखो,
मिलना चाहेंगे सब लोग तुमसे,
एक बार मेरे दोस्त साबुन से नहाकर तो देखो।
हम ने तुम्हारी याद में रो-रो के टब भर दिए,
तुम इतने बेवफा निकले कि नहाकर चल दिए।
तारीफ के काबिल हम कहाँ,
चर्चा तो आपकी चलती है,
सब कुछ तो है आपके पास,
बस सींग और पूंछ की कमी खलती है।
इस दिल को तो एक बार को,
बहला कर चुप करा लूँगा,
पर इस दिमाग का क्या करूँ,
जिसका तुमने दही कर दिया है।
मोहब्बत के खर्चों की बड़ी लंबी कहानी है,
कभी फिल्म दिखानी है तो कभी शॉपिंग करानी है,
मास्टर रोज कहता है कहाँ हैं फीस के पैसे?
उसे कैसे समझाऊँ कि मुझे छोरी पटानी है!
इस कदर उधार ले-ले कर खाया है हमने...
कि दुकानदार भी हमारी ज़िन्दगी की दुआ करते हैं!
दूध माँगोगे तो हम खीर देंगे,
दूध फट गया तो पनीर देंगे।
कुछ न कुछ देंगे जरूर...
चिरागों में इतना नूर ना होता,
तो तनहा दिल मजबूर ना होता,
हम आपसे मिलने जरूर आते,
अगर आपका घर इतना दूर ना होता।
ताज महल क्या चीज है...
हम इससे भी अच्छी इमारत बनवा देंगे,
शाहजहां ने मुमताज़ को मुर्दा दफनाया था,
हम तुझे ज़िंदा ही दफना देंगे।
क्या मस्त मौसम आया है,
हर तरफ पानी ही पानी लाया है,
तुम घर से बाहर मत निकलना,
वर्ना लोग कहेंगे बरसात हुई नहीं
और मेंढक निकल आया है।
कहते हैं कि प्यार की राहों पे चलना आसान नहीं,
मैंने भी कल चल के देखा मुझे ताे रास्ता ठीक ही लगा।
सफ़र लम्बा है दोस्त बनाते रहिये,
दिल मिले ना मिले हाथ बढ़ाते रहिये,
ताजमहल न बनाईये महंगा पड़ेगा,
मगर हर तरफ मुमताज़ बनाते रहिये।
मोहब्बत हमने उसी दिन
छोड़ दी थी ग़ालिब,
जब उसने कहा था कि
पप्पियों के पैसे अलग
और झप्पियों के अलग।
ऐ दोस्त व्हिस्की को कफ़न में बांध ला,
कब्र में बैठ कर पिया करेंगे,
इन लड़कियो से मिला है धोखा
चुड़ैलों से सेटिंग किया करेंगे।
प्यार-मोहब्बत की भी अजीब सी कहानी है,
इक टूटी हुई कश्ती, ठहरा हुआ पानी है,
इक फूल जो किताबों में दम तोड़ चुका है,
साला याद नहीं आता किसकी निशानी है?
जरा सी देर के लिए चारपाई पे लेटे थे फ़राज़,
मगर किसी उल्लू के पट्ठे ने जनाजा पढ़ दिया।
मेरा दोस्त मुझसे यह कह कर दूर चला गया फ़राज़,
कि दोस्ती दूर की अच्छी रोटी तंदूर की अच्छी।
मुस्कुराना तो हर लड़की की अदा है
जो इसे प्यार समझे वो सबसे बड़ा गधा है।
नखरे आपके तौबा-तौबा
गजब आपका स्टाईल है,
मैसेज तो आप कभी करते नहीं,
बस हल्ला मचा रखा है कि
हमारे पास भी मोबाईल है।
एक बूँद से कभी सागर नहीं बनता,
रात दिन रोने से मुक़द्दर नहीं बनता,
पटाना है तो पूरा गर्ल्स-होस्टल पटाओ,
एक लड़की पटाने कर कोई सिकंदर नहीं बनता!!
जब कभी धोखा मिल जाता है प्यार में,
जिंदगी में एक उदासी छा जाती है,
सोचते हैं छोड़ देंगे इस ज़ालिम दुनिया को,
पर तब तक दूसरी पसंद आ जाती है।
छोटा सा निवेदन, अगर आपको ये Funny Shayari in Hindi अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर करना न भूलें!